Skip to main content

Ours Studys09

Parts of speech in grammar.

Grammar steps to improve your English skills. A. Step 1: Parts of Speech Parts of speech are the basic categories of words in a language, based on their grammatical function and meaning. The main parts of speech are: 1. Nouns (N):  Words that refer to people, places, things, and ideas. * Examples: dog, city, happiness 2. Verbs (V):  Words that express actions, events, or states of being. * Examples: run, jump, think 3. Adjectives (Adj):  Words that modify or describe nouns or pronouns. * Examples: happy, big, blue 4. Adverbs (Adv):  Words that modify or describe verbs, adjectives, or other adverbs. * Examples: quickly, very, well 5. Pronouns (Pron):  Words that replace nouns in a sentence. * Examples: he, she, it, they 6. Prepositions (Prep):  Words that show relationships between words or phrases. * Examples: in, on, under, with 7. Conjunctions (Conj):  Words that connect words, phrases, or clauses. * Examples: and, but, or, so 8. Inte...

January Important Days in Hindi 2025

जनवरी माह के दिवस (January Important Days in Hindi 2025)

January Important Days in Hindi के माध्यम से विद्यार्थियों को जनवरी माह के महत्वपूर्ण दिवस की संक्षिप्त जानकारी मिलेगी। यह जानकारी कुछ इस प्रकार है-

वैश्विक परिवार दिवस (ग्लोबल फैमिली डे) – 1 जनवरी

वैश्विक परिवार दिवस (ग्लोबल फैमिली डे) को हर साल 1 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन को मनाये जाने का उद्देश्य समाज को परिवार के महत्व के बारे में समझाना और दुनिया भर के परिवारों को एक साथ लाना होता है। परिवार के महत्व को सम्मानित करने के उद्देश्य से वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसकी स्थापना की गई थी।

विश्व अंतर्मुखी दिवस (वर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे) – 2 जनवरी

विश्व अंतर्मुखी दिवस (वर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे) को हर साल 2 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन का उद्देश्य अंतर्मुखी (इंट्रोवर्ट) लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ, उन्हें सकारात्मक रूप से देखना होता है। इस दिन को वर्ष 2011 में एक जर्मन मनोवैज्ञानिक और लेखक फेलिसिटास हेने ने की थी।

नेशनल साइंस फिक्शन डे (National Science Fiction Day in Hindi – 2 जनवरी)

राष्ट्रीय विज्ञान कथा दिवस पहली बार 2011 में मनाया गया था। इसका उद्देश्य विज्ञान कथा के महत्व को बढ़ावा देना और लोगों को विज्ञान और कल्पना के बीच संबंधों के बारे में जागरूक करना है। यह दिन हर साल 2 जनवरी को मनाया जाता है।इस दिन, विभिन्न संगठन विज्ञान कथा पर प्रदर्शनियाँ, कार्यशालाएँ और अन्य कार्यक्रम आयोजित करते हैं। विज्ञान कथा साहित्य, फिल्म, टेलीविजन और अन्य मीडिया में लोकप्रिय शैली है।

इंटरनेशनल माइंड बॉडी वेलनेस डे – 3 जनवरी

इंटरनेशनल माइंड बॉडी वेलनेस डे को हर साल 3 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह दिन हमें हमारे शरीर और दिमाग दोनों को प्यार करने के लिए प्रतिबद्ध बनाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य शरीर और दिमाग के विकास और कल्याण के लिए नई रणनीतियों को क्रियान्वित करना है।

विश्व ब्रेल दिवस – 4 जनवरी

विश्व ब्रेल दिवस को हर साल 4 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन को लुई ब्रेल के जन्म की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने वर्ष 1829 में ब्रेल लिपि का आविष्कार किया था।

ब्रेल लिपि एक ऐसी स्पर्शनीय लेखन प्रणाली है जो नेत्रहीन (अंधे) और आंशिक रूप से दृष्टिहीन लोगों के लिए संचार को संभव बनाती है। यह लिपि छह बिंदुओं की एक प्रणाली का उपयोग करती है, जिन्हें विभिन्न संयोजनों में व्यवस्थित किया जाता है ताकि अक्षर, संख्याएँ और प्रतीक बनाए जा सकें।

नेशनल बर्ड्स डे (राष्ट्रीय पक्षी दिवस) -5 जनवरी

नेशनल बर्ड्स डे (राष्ट्रीय पक्षी दिवस), हर साल 5 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। नेशनल बर्ड्स डे (राष्ट्रीय पक्षी दिवस) का उद्देश्य पक्षियों के महत्व को मनाने और दुनिया भर में पक्षियों की रक्षा के संबंध में समाज में जागरूकता बढ़ाना होता है।

वर्ष 2002 में राष्ट्रीय पक्षी दिवस की स्थापना में बॉर्न फ्री यूएसए और एवियन वेलफेयर की मुख्य भूमिका रही है। इन संगठनों का मानना था कि पक्षियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष दिन की आवश्यकता है, जिसके बाद से पक्षियों का पक्ष रखते इस दिन को जागरूकता के साथ मनाया जाता है।

विश्व युद्ध अनाथ दिवस- 6 जनवरी

हर साल 6 जनवरी को विश्व युद्ध अनाथ दिवस मनाया जाता है। किसी युद्ध या संघर्ष के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व युद्ध अनाथ दिवस मनाया जाता है। सन 1979 में फ्रांसीसी संगठन एसओएस एनफैंट्स एन डिट्रेस द्वारा विश्व युद्ध अनाथ दिवस की शुरुआत की गई थी। संगठन के संस्थापक हेनरी डुनांट ने अनाथ बच्चों की मदद के लिए की SOS Enfants en Detresses की स्थापना की थी जिसका काम उन बच्चों की मदद करना था जो युद्ध में सबसे अधिक प्रभावित हुए हो और जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम हो।

गुरु गोविंद सिंह जयंती- 6 जनवरी

2025 में गुरु गोविंद सिंह जयंती– 6 जनवरी को मनाई जाएगी। गुरु गोबिंद सिंह जयंती के दिन लोग उनकी दी गई शिक्षाओं को याद करते हैं। इस दिन गुरु गोबिंद सिंह के द्वारा लिखे गए भजनों और कविताओं आदि को गाते एवं सुनते हैं। इस दिन जगह जगह लंगरों का आयोजन किया जाता है।

अर्थ रोटेशन डे – 8 जनवरी

अर्थ रोटेशन डे, हर साल 8 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह दिन फ्रांसीसी भौतिक विज्ञानी लियोन फौकॉल्ट के योगदान को ध्यान में रखते हुए मनाया जाता है, वर्ष 1851 में फ्रांसीसी भौतिक विज्ञानी लियोन फौकॉल्ट ने फौकॉल्ट पेंडुलम का आविष्कार किया था। यह पेंडुलम दिखाता है कि पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है।

इस दिन को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पृथ्वी के घूर्णन के महत्व के बारे में जागरूक करना है। यह दिन लोगों को यह समझने में मदद करता है कि पृथ्वी का घूर्णन हमारे जीवन को कई तरह से प्रभावित करता है। इस दिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को आयोजित किया जाता है।

अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस दिवस- 8 जनवरी

साउथ अफ्रीकन नेटिव नेशनल कांग्रेस (SANNC) या अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (ANC), दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी और प्रभावशाली राजनीतिक पार्टी है जिसने देश के इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस पार्टी की स्थापना 8 जनवरी, 1912 को तब की गई थी, जब देश में रंगभेद का शासन था। आपको बता दें कि रंगभेद का शासन दक्षिण अफ्रीका में 1948 से 1994 तक चला। इस शासन को खत्म करने में अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस पार्टी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस तरह 1994 में अफ्रीका में रंगभेद का अंत हुआ और एक बहुजातीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। पार्टी की स्थापना दिवस के दिन दक्षिण अफ्रीका में राष्ट्रीय अवकाश रहता है।

भारतीय प्रवासी दिवस – 9 जनवरी

भारतीय प्रवासी दिवस, हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित किया जाता है, साथ ही उनके राष्ट्रप्रेम को सराहा भी जाता है।

भारतीय प्रवासी दिवस की स्थापना वर्ष 2003 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। इस दिन का चयन इसलिए किया गया था क्योंकि इसी दिन वर्ष 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। महात्मा गांधी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के नेता थे और उन्होंने दुनिया भर में भारतीयों को प्रेरित किया।

विश्व हिंदी दिवस – 10 जनवरी

विश्व हिंदी दिवस, हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन को हिंदी भाषा की महानता और इसके साहित्य के सौंदर्य को समाज के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और उसके महत्व को बढ़ावा देना है।

विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत वर्ष 2006 में भारत सरकार द्वारा की गई थी क्योंकि इसी दिन वर्ष 1975 में प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन नागपुर में आयोजित हुआ था। इस दिन के अवसर पर, भारत सरकार और भारतीय दूतावास दुनिया भर में विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियाँ आयोजित करते हैं।

लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि – 11 जनवरी

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि को हर वर्ष 11 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसी दिन शास्त्री जी 11 जनवरी 1966 को ताशकंद समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में उनका निधन हो गया। उनका निधन भारत के लिए एक बड़ी क्षति थी। उनकी ईमानदार छवि को याद करते हुए इस दिन युवा पीढ़ी का परिचय शास्त्री जी के व्यक्तित्व से कराया जाता है।

राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस – 11 जनवरी

हर साल 11 जनवरी को राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन का उद्देश्य मानव तस्करी के बारे में जागरूकता बढ़ाना और मानव तस्करी पीड़ितों की मदद के लिए समाज को एकजुट करना होता है।

मानव तस्करी एक गंभीर अपराध है जिसमें किसी व्यक्ति को बल, धोखा या जबरन बंधक बनाकर या अन्य अवैध या अनैतिक साधनों का उपयोग करके किसी अन्य स्थान पर ले जाया जाता है। मानव तस्करी पीड़ितों को अक्सर जबरन श्रम, यौन शोषण या अन्य प्रकार के शोषण का शिकार बनाया जाता है।

नेशनल रोड सेफ्टी वीक – 11 जनवरी से 17 जनवरी तक

नेशनल रोड सेफ्टी वीक, हर साल 11 जनवरी से 17 जनवरी तक मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को लेकर अहम रणनीतियां बनाना और सड़क हादसों के प्रति समाज को जागरूक करना होता है। इस दिन का आयोजन सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

राष्ट्रीय युवा दिवस – 12 जनवरी

राष्ट्रीय युवा दिवस, हर साल 12 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है, जिन्हें भारत के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक व्यक्ति माना जाता है।

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनका असली नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। उन्होंने बचपन से ही आध्यात्मिकता में रुचि दिखाई और 25 साल की उम्र में संन्यास ले लिया। संन्यास लेने के बाद उन्होंने “विवेकानंद” नाम लिया। राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य युवाओं को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में शिक्षित करना और उन्हें राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना है।

लोहड़ी – 13 जनवरी

लोहड़ी, हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। लोहड़ी उत्तर भारत में मनाये जाने वाला एक लोकप्रिय पर्व है, जो मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस पर्व को एक कृषि पर्व का दर्जा प्राप्त है, जो सर्दियों के अंत और बसंत के आगमन का प्रतीक है। लोहड़ी के दिन, लोग भांगड़ा और गिद्दा जैसे पारंपरिक नृत्य करते हैं। वे आग के चारों ओर नाचते हैं और लोकगीत गाते हैं। लोहड़ी एक खुशी का त्योहार है जो लोगों को एक साथ लाता है।

सार्वजनिक रेडियो प्रसारण दिवस – 13 जनवरी

13 जनवरी को मनाया जाने वाला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण दिवस, विविध, सूचनात्मक और शैक्षिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने में सार्वजनिक रेडियो की महत्वपूर्ण भूमिका का जश्न मनाता है। यह दिन व्यावसायिक हितों पर निर्भर किए बिना दर्शकों तक समाचार, संगीत, सांस्कृतिक सामग्री और समुदाय-आधारित कार्यक्रम पहुँचाने में सार्वजनिक रेडियो स्टेशनों के योगदान का सम्मान करता है। सार्वजनिक रेडियो प्रसारण दिवस इन स्टेशनों की सार्वजनिक भलाई की सेवा करने, श्रोताओं के जीवन को समृद्ध बनाने और सूचित, जुड़े हुए समुदायों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालता है। यह स्वतंत्र मीडिया और मुक्त भाषण के लिए समर्थन को प्रोत्साहित करता है।

सशस्‍त्र बल पूर्व सैनिक दिवस – 14 जनवरी

सशस्‍त्र बल पूर्व सैनिक दिवस 14 जनवरी को मनाया जाता है, जो सशस्त्र बलों में सेवा करने वाले सैन्य दिग्गजों के साहस, बलिदान और समर्पण का सम्मान करता है। यह दिन राष्ट्रीय सुरक्षा और स्वतंत्रता में उनके योगदान का जश्न मनाता है, और उनकी सेवा के दौरान और उसके बाद उनके सामने आई चुनौतियों को स्वीकार करता है। यह समुदायों के लिए कृतज्ञता व्यक्त करने, उनके बलिदानों पर विचार करने और दिग्गजों की जरूरतों और कल्याण के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने का समय है। यह दिन उन लोगों को पहचानने और उनका समर्थन करने के महत्व को पुष्ट

 करता है जिन्होंने अपने देश की सेवा की है।

मकर संक्रांति – 14 जनवरी

हर साल लोहड़ी के एक दिन बाद मनाया जाने वाला पर्व मकर संक्रांति है। इस वर्ष यह पर्व 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस पर्व को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के अवसर पर मनाया जाता है।

मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन को नए साल की शुरुआत के रूप में भी देखा जाता है, जिसमें लोग नए संकल्प लेने और नई शुरुआत करने का प्रयास करते हैं।

पोंगल – 15 जनवरी

पोंगल तमिल हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है, जिसका उत्सव चार दिन तक चलता है। यह पर्व इस वर्ष 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस पर्व की तुलना नवान्न से की जा सकती है जो फसल की कटाई का उत्सव होता है। पोंगल का तमिल में अर्थ उफान या विप्लव होता है।

भारतीय सेना दिवस – 15 जनवरी

भारतीय सेना दिवस, भारतीय सेना के अदम्य साहस और भव्य इतिहास की कहानी बताता है। भारत की थल सेना की स्थापना के उपलक्ष्य में ही भारतीय सेना दिवस को मनाया जाता है। इसी दिन 15 जनवरी, 1949 को, उस समय के लेफ्टिनेंट जनरल “के. एम. करियप्पा” ने ब्रिटिश सेना के अंतिम कमांडर जनरल रॉय फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया था। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, इस दिन को भारतीय सेना के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जाता है।

नेशनल स्टार्टअप डे – 16 जनवरी

नेशनल स्टार्टअप डे, हर साल 16 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को सेलिब्रेट करने के उपलक्ष वर्ष 2021 से “नेशनल स्टार्टअप डे” की शुरुआत की थी। इस दिन का उद्देश्य देश के युवाओं को स्टार्टप के लिए प्रेरित करना होता है।

कोकबोरोक दिवस – 19 जनवरी

19 दिसंबर को मनाया जाने वाला कोकबोरोक दिवस, भारत के त्रिपुरा में रहने वाले त्रिपुरी लोगों की मूल भाषा कोकबोरोक भाषा का सम्मान करता है। यह दिन स्वदेशी समुदाय की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में कोकबोरोक के महत्व को दर्शाता है। तिब्बती-बर्मी भाषा परिवार का हिस्सा होने वाली इस भाषा को बढ़ावा देने के लिए इसे 1979 में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई थी। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक संगीत और प्रदर्शन शामिल होते हैं, जो त्रिपुरी लोगों के लिए भाषा और पहचान के महत्व को उजागर करते हैं।

त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय स्थापना दिवस – 21 जनवरी

त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय स्थापना दिवस 21 जनवरी को मनाया जाता है, जिस दिन इन राज्यों का गठन हुआ था। भारत में विलय के बाद 1972 में त्रिपुरा एक राज्य बन गया। मणिपुर और मेघालय दोनों को 1972 में ही राज्य का दर्जा दिया गया था। यह दिन प्रत्येक राज्य के इतिहास, संस्कृति और योगदान का सम्मान करता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामुदायिक गतिविधियों सहित विभिन्न कार्यक्रम उनकी अनूठी विरासत का जश्न मनाने, एकता को बढ़ावा देने और राज्य गठन के बाद से उनकी प्रगति को दर्शाने के लिए आयोजित किए जाते हैं।

नेताजी सुभाष चंद्र जयंती – 23 जनवरी

नेताजी सुभाष चंद्र जयंती, हर साल 23 जनवरी को मनाई जाती है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक शहर में हुआ था। इसी दिन को मनाने का उद्देश्य देश की युवा पीढ़ी को नेताजी बोस के राष्ट्रप्रेम और उनके संघर्ष से परिचित करवाना है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक कट्टर राष्ट्रवादी थे। नेताजी बोस अंग्रेजों से भारत की आजादी के लिए सशस्त्र संघर्ष के पक्षधर थे। इसी कारण उन्होंने वर्ष 1943 में जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया। उनके नेतृत्व में आजाद हिंद फौज ने अंग्रेजों के खिलाफ कई लड़ाईयां लड़ीं।

नेशनल गर्ल चाइल्ड डे – 24 जनवरी

नेशनल गर्ल चाइल्ड डे, हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। नेशनल गर्ल चाइल्ड डे को भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में मनाया जाता है। इस दिन पहली बार इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठी थीं, इस दिन को लड़कियों को प्रेरित करने और उनके अधिकारों के लिए समाज में जागरूकता फ़ैलाने के लिए मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस – 24 जनवरी

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन लोगों को शिक्षा के बारे में जागरूक किया जाता है और इसके महत्व को समझाया जाता है। वर्ष 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मान्यता दी। इसके बाद 50 से अधिक देशों ने इस फैसले को स्वीकृति दी थी।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस – 25 जनवरी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस, हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन का उद्देश्य भारत के नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करना होता है। यह दिन भारत के लोकतंत्र को मजबूती देने का काम करता है।

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (नेशनल टूरिज्म डे) – 25 जनवरी

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य राष्ट्रीय धरोहर के प्रति समाज को जागरूक करने के साथ-साथ, राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देना होता है।

गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी

गणतंत्र दिवस, हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। 26 जनवरी 1950, भारत के संविधान को लागू करने और भारत को एक गणतंत्र घोषित करने के उपलक्ष्य में हर वर्ष मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य संविधान के प्रति जनता की आस्था को बढ़ावा देना है।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस (इंटरनेशनल कस्टम डे) – 26 जनवरी

अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस (इंटरनेशनल कस्टम डे), हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह दिन विश्व सीमा शुल्क संगठन (WCO) की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

WCO की स्थापना 26 जनवरी, 1953 को बेल्जियम के ब्रुसेल्स में हुई थी। WCO एक अंतर सरकारी संगठन है जो विश्व व्यापार में पारदर्शिता और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है।

विश्व कुष्ठ दिवस (वर्ल्ड लेप्रोसी डे) – 26 जनवरी

विश्व कुष्ठ दिवस (वर्ल्ड लेप्रोसी डे) 2025 में 26 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। विश्व को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बीते 69 वर्षों से इस दिन को मनाया जा रहा है।

नेशनल जियोग्राफिक डे – 27 जनवरी

नेशनल जियोग्राफिक डे, हर साल 27 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह दिन नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी की स्थापना 27 जनवरी, 1888 को हुई थी। यह एक गैर-लाभकारी संगठन है जो दुनिया भर के लोगों को दुनिया के बारे में जानने में मदद करता है। यह सोसाइटी नेशनल जियोग्राफिक मैगज़ीन, नेशनल जियोग्राफिक टीवी और नेशनल जियोग्राफिक प्लस सहित कई प्रकाशनों और मीडिया संसाधनों का प्रकाशन करती है।

लाला लाजपत राय जयंती – 28 जनवरी

लाला लाजपत राय जयंती, हर साल 28 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। पंजाब केसरी के नाम से प्रख्यात लाला लाजपत राय जी का इस दिन जन्म हुआ था। इस दिन का उद्देश्य भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, लाला लाजपत राय जी के प्रखर राष्ट्रवाद से युवाओं को परिचित करवाना है। लाला लाजपत राय जी का जन्म 28 जनवरी, 1865 को पंजाब के मोगा जिले में हुआ था। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गरम दल के प्रमुख नेता थे, साथ ही उन्होंने पंजाब में आर्यसमाज के किये गए अनेक कार्यों में मुख्य भूमिका निभाई थी।

डेटा प्राइवेसी डे – 28 जनवरी

डेटा प्राइवेसी डे, हर साल 28 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन को मानने का उद्देश्य लोगों को अपने डेटा की गोपनीयता के बारे में जागरूक करना और उन्हें अपने डेटा को सुरक्षित रखने के लिए प्रोत्साहित करना होता है।

केएम करियप्पा जयंती – 28 जनवरी

केएम करियप्पा जयंती, इस दिन भारतीय सेना के पहले फील्ड मार्सल केएम करियप्पा जी का जन्म हुआ था। हर साल 28 जनवरी को उनकी जन्म जयंती को मनाया जाती है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। केएम करियप्पा का जन्म 28 जनवरी, 1899 को कर्नाटक के कूर्ग प्रांत (वर्तमान में कोडगु जिला) के शनिवारसंथे में हुआ था। इस दिन को मनाने का उद्देश्य युवाओं को देशभक्ति के लिए प्रेरित और केएम करियप्पा जी के योगदान को सम्मान देना होता है।

इंडियन न्यूज़पेपर डे (भारतीय समाचार पत्र दिवस) – 29 जनवरी

इंडियन न्यूज़पेपर डे (भारतीय समाचार पत्र दिवस), हर साल 29 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन को भारत में समाचार पत्रों की शुरुआत का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य भारतीय समाचार पत्रों के बारे में जागरूकता बढ़ाना होता है।

शहीद दिवस (महात्मा गांधी की पुण्यतिथि) – 30 जनवरी

हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसी दिन महात्मा गाँधी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, उन्हीं की स्मृति में हर वर्ष शहीद दिवस मनाया जाता है।

इंटरनेशनल ज़ेबरा डे – 31 जनवरी

इंटरनेशनल ज़ेबरा डे, हर साल 31 जनवरी को मनाया जाता है। January Important Days in Hindi की सूची में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह दिन ज़ेबरा के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण के लिए समर्थन जुटाने के लिए मनाया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

स्विट्जरलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार

स्विट्जरलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार स्विट्जरलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार 1971 में मिला था। यह एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटना थी, क्योंकि स्विट्जरलैंड उन अंतिम पश्चिमी देशों में से एक था जहाँ महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला था। यहां स्विट्जरलैंड में महिलाओं के मताधिकार के इतिहास के बारे में कुछ मुख्य बातें दी गई हैं:- * शुरुआती प्रयास:- 19वीं शताब्दी के अंत और 20वीं शताब्दी की शुरुआत में, स्विस महिलाओं ने अपने मताधिकार के लिए अभियान शुरू किया। हालांकि, इन शुरुआती प्रयासों को महत्वपूर्ण विरोध का सामना करना पड़ा। * राष्ट्रीय जनमत संग्रह:- 1959 में, एक राष्ट्रीय जनमत संग्रह में महिलाओं को संघीय चुनावों में वोट देने का अधिकार देने का प्रस्ताव संकीर्ण रूप से विफल रहा। हालांकि, कई कैंटनों (स्विस राज्यों) ने 1960 के दशक में महिलाओं को स्थानीय चुनावों में वोट देने का अधिकार देना शुरू कर दिया था। * सफलता:- 1971 में, एक दूसरे राष्ट्रीय जनमत संग्रह में, स्विस पुरुषों ने महिलाओं को संघीय चुनावों में वोट देने का अधिकार देने के लिए भारी बहुमत से मतदान किया।1991 में Appenzell In...

Parts of speech in grammar.

Grammar steps to improve your English skills. A. Step 1: Parts of Speech Parts of speech are the basic categories of words in a language, based on their grammatical function and meaning. The main parts of speech are: 1. Nouns (N):  Words that refer to people, places, things, and ideas. * Examples: dog, city, happiness 2. Verbs (V):  Words that express actions, events, or states of being. * Examples: run, jump, think 3. Adjectives (Adj):  Words that modify or describe nouns or pronouns. * Examples: happy, big, blue 4. Adverbs (Adv):  Words that modify or describe verbs, adjectives, or other adverbs. * Examples: quickly, very, well 5. Pronouns (Pron):  Words that replace nouns in a sentence. * Examples: he, she, it, they 6. Prepositions (Prep):  Words that show relationships between words or phrases. * Examples: in, on, under, with 7. Conjunctions (Conj):  Words that connect words, phrases, or clauses. * Examples: and, but, or, so 8. Inte...

Today's Important Current Affairs in Hindi 29 March 2025

आज के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स में शामिल हैं: - *सूर्य ग्रहण*: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण आज, 29 मार्च को लगने जा रहा है, जो एक आंशिक सूर्यग्रहण होगा ¹। - *चिली के राष्ट्रपति की भारत यात्रा*: चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए 1-5 अप्रैल 2025 तक भारत की यात्रा पर रहेंगे ¹। - *भारतीय बंदरगाह विधेयक*: संसद में भारतीय बंदरगाह विधेयक, 2025 पेश किया जाएगा, जिसका उद्देश्य भारत में बंदरगाहों से संबंधित कानूनों को सुव्यवस्थित और समेकित करना है ¹। - *एएफसी महिला एशियाई कप*: भारत को एएफसी महिला एशियाई कप ऑस्ट्रेलिया 2026 क्वालीफायर के लिए थाईलैंड, मंगोलिया, तिमोर लेस्ते और इराक के साथ ग्रुप बी में रखा गया है ¹। - *प्रधानमंत्री मोदी की बेल्जियम के राजा से बातचीत*: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेल्जियम के राजा फिलिप से बात की और भारत और बेल्जियम के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई ¹। आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स में कई बड़ी खबरें शामिल हैं। - *सूर्य ग्रहण*: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण आज, 29 मार्च को लगेगा, जो आंशिक सूर्यग्रहण हो...