महात्मा गांधी — पूरी जीवनी 1. जन्म और बचपन: पूरा नाम — मोहनदास करमचंद गांधी। जन्म: 2 अक्टूबर 1869, पोरबंदर (गुजरात) के एक व्यापारी परिवार में। पिता करमचंद गांधी पोरबंदर के दीवान थे, माता पुतलीबाई बहुत धार्मिक थीं। बचपन में बहुत शर्मीले थे। 13 साल में कस्तूरबा से विवाह हो गया। 2. लंदन में पढ़ाई — Barrister बने: 18 साल में लंदन गए — वकालत (Law) पढ़ने। वहां शाकाहारी बने, गीता पढ़ी। 1891 में भारत लौटे, लेकिन बॉम्बे में वकील के रूप में फेल हो गए। 3. दक्षिण अफ्रीका — जीवन बदलने वाली घटना — 7 जून 1893: एक कंपनी का केस लड़ने दक्षिण अफ्रीका गए। पीटरमैरिट्जबर्ग स्टेशन पर First Class का टिकट होने पर भी — "काले हो" कहकर उन्हें ट्रेन से फेंक दिया गया। पूरी रात ठंडे प्लेटफॉर्म पर बैठे रहे। उसी रात उन्होंने प्रण लिया — "अब अपमान नहीं सहूंगा, अन्याय के खिलाफ लडूंगा — सत्य और अहिंसा से!" वहीं से सत्याग्रह का जन्म हुआ। 21 साल दक्षिण अफ्रीका में रहे और भारतीयों के अधिकारों के लिए लड़े। 4. भारत वापसी — बापू बने — 1915: 1915 में भारत लौटे — गोपाल कृष्ण गोखले उन...
Today's 10 Important Current Affairs in Hindi 27 February 2025 * आज के 10 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स की जानकारी निम्नलिखित है:- A. महत्वपूर्ण समाचार:- 1. फ्रेडरिक मर्ज जर्मनी के नए चांसलर होंगे: जर्मनी के आम चुनाव में जर्मन के विपक्षी नेता फ्रेडरिक मर्ज की कंजर्वेटिव पार्टी ने जीत दर्ज की है, जिससे फ्रेडरिक मर्ज का जर्मनी के नए चांसलर बनने का रास्ता साफ हो गया है। 2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पटना चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल के शताब्दी वर्ष समारोह में भाग लेंगी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 फरवरी को बिहार की राजधानी पटना में पटना चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल के शताब्दी वर्ष समारोह में भाग लेंगी। 3. DRDO "राष्ट्रीय विज्ञान दिवस" के अवसर पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन करेगा: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) 28 फरवरी से "राष्ट्रीय विज्ञान दिवस" के अवसर पर हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। 4. RBI ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर कई प्रतिबंध लगाने के बाद कुछ जमा निकासी की अनुमति दी: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने न...