महात्मा गांधी — पूरी जीवनी 1. जन्म और बचपन: पूरा नाम — मोहनदास करमचंद गांधी। जन्म: 2 अक्टूबर 1869, पोरबंदर (गुजरात) के एक व्यापारी परिवार में। पिता करमचंद गांधी पोरबंदर के दीवान थे, माता पुतलीबाई बहुत धार्मिक थीं। बचपन में बहुत शर्मीले थे। 13 साल में कस्तूरबा से विवाह हो गया। 2. लंदन में पढ़ाई — Barrister बने: 18 साल में लंदन गए — वकालत (Law) पढ़ने। वहां शाकाहारी बने, गीता पढ़ी। 1891 में भारत लौटे, लेकिन बॉम्बे में वकील के रूप में फेल हो गए। 3. दक्षिण अफ्रीका — जीवन बदलने वाली घटना — 7 जून 1893: एक कंपनी का केस लड़ने दक्षिण अफ्रीका गए। पीटरमैरिट्जबर्ग स्टेशन पर First Class का टिकट होने पर भी — "काले हो" कहकर उन्हें ट्रेन से फेंक दिया गया। पूरी रात ठंडे प्लेटफॉर्म पर बैठे रहे। उसी रात उन्होंने प्रण लिया — "अब अपमान नहीं सहूंगा, अन्याय के खिलाफ लडूंगा — सत्य और अहिंसा से!" वहीं से सत्याग्रह का जन्म हुआ। 21 साल दक्षिण अफ्रीका में रहे और भारतीयों के अधिकारों के लिए लड़े। 4. भारत वापसी — बापू बने — 1915: 1915 में भारत लौटे — गोपाल कृष्ण गोखले उन...
आज का इतिहास – Today History in Hindi 4 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1906 में आज ही के दिन किंग जार्ज पंचम ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी थी। 1972 में 4 जनवरी के दिन ही नई दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॅजी एंड फारेंसिक साइंस का उद्घाटन हुआ था। 4 जनवरी का इतिहास (4 January Ka Itihas) इस प्रकार है: 2010 में आज ही के दिन भारत में स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के आदेश पर शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे किया गया था। 2009 में 4 जनवरी के दिन ही पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा था। 2008 में आज ही के दिन अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगाई थी। 2004 में 4 जनवरी के दिन भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जफर उल्ला खान जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता हुई थी। 1998 में आज ही के दिन बंग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इनकार किया था। 1972 में 4 जनवरी के दिन ही नई दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॅजी एंड फारेंस...