महात्मा गांधी — पूरी जीवनी 1. जन्म और बचपन: पूरा नाम — मोहनदास करमचंद गांधी। जन्म: 2 अक्टूबर 1869, पोरबंदर (गुजरात) के एक व्यापारी परिवार में। पिता करमचंद गांधी पोरबंदर के दीवान थे, माता पुतलीबाई बहुत धार्मिक थीं। बचपन में बहुत शर्मीले थे। 13 साल में कस्तूरबा से विवाह हो गया। 2. लंदन में पढ़ाई — Barrister बने: 18 साल में लंदन गए — वकालत (Law) पढ़ने। वहां शाकाहारी बने, गीता पढ़ी। 1891 में भारत लौटे, लेकिन बॉम्बे में वकील के रूप में फेल हो गए। 3. दक्षिण अफ्रीका — जीवन बदलने वाली घटना — 7 जून 1893: एक कंपनी का केस लड़ने दक्षिण अफ्रीका गए। पीटरमैरिट्जबर्ग स्टेशन पर First Class का टिकट होने पर भी — "काले हो" कहकर उन्हें ट्रेन से फेंक दिया गया। पूरी रात ठंडे प्लेटफॉर्म पर बैठे रहे। उसी रात उन्होंने प्रण लिया — "अब अपमान नहीं सहूंगा, अन्याय के खिलाफ लडूंगा — सत्य और अहिंसा से!" वहीं से सत्याग्रह का जन्म हुआ। 21 साल दक्षिण अफ्रीका में रहे और भारतीयों के अधिकारों के लिए लड़े। 4. भारत वापसी — बापू बने — 1915: 1915 में भारत लौटे — गोपाल कृष्ण गोखले उन...
आज का इतिहास – Today History in Hindi 12 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1992 में आज ही के दिन हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई थी। 1998 में 12 अप्रैल के दिन ही गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नए प्रधानमंत्री नियुक्त हुए थे। 12 अप्रैल का इतिहास (12 April Ka Itihas) इस प्रकार है: 2014 में आज ही के दिन मशहूर गीतकार गुलजार को 2013 के लिए दादासाहब फालके पुरस्कार दिया गया था। 2013 में 12 अप्रैल के दिन ही फ्रांस की सीनेट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी थी। 2009 में आज ही के दिन जिम्बाब्वे ने अपनी आधिकारिक मुद्रा ‘जिम्बाब्वे डॉलर’ का त्याग किया था। 2007 में 12 अप्रैल के दिन ही पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइनलाइन पर भारत को मंजूरी दी थी। 2006 में आज ही के दिन साइप्रस के राष्ट्रपति तसोस पापादोलस 6 दिवसीस यात्रा पर भारत पहुंचे थे। 1998 में 12 अप्रैल के दिन ही गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नए प्रधानमंत्री नियुक्त हुए थे। 1992 में आज ही के दिन हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई थी। 1991 में 12 अप्रैल के दिन ही खाड़ी यु...