महात्मा गांधी — पूरी जीवनी 1. जन्म और बचपन: पूरा नाम — मोहनदास करमचंद गांधी। जन्म: 2 अक्टूबर 1869, पोरबंदर (गुजरात) के एक व्यापारी परिवार में। पिता करमचंद गांधी पोरबंदर के दीवान थे, माता पुतलीबाई बहुत धार्मिक थीं। बचपन में बहुत शर्मीले थे। 13 साल में कस्तूरबा से विवाह हो गया। 2. लंदन में पढ़ाई — Barrister बने: 18 साल में लंदन गए — वकालत (Law) पढ़ने। वहां शाकाहारी बने, गीता पढ़ी। 1891 में भारत लौटे, लेकिन बॉम्बे में वकील के रूप में फेल हो गए। 3. दक्षिण अफ्रीका — जीवन बदलने वाली घटना — 7 जून 1893: एक कंपनी का केस लड़ने दक्षिण अफ्रीका गए। पीटरमैरिट्जबर्ग स्टेशन पर First Class का टिकट होने पर भी — "काले हो" कहकर उन्हें ट्रेन से फेंक दिया गया। पूरी रात ठंडे प्लेटफॉर्म पर बैठे रहे। उसी रात उन्होंने प्रण लिया — "अब अपमान नहीं सहूंगा, अन्याय के खिलाफ लडूंगा — सत्य और अहिंसा से!" वहीं से सत्याग्रह का जन्म हुआ। 21 साल दक्षिण अफ्रीका में रहे और भारतीयों के अधिकारों के लिए लड़े। 4. भारत वापसी — बापू बने — 1915: 1915 में भारत लौटे — गोपाल कृष्ण गोखले उन...
यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi 1 जनवरी का इतिहास (1 January Ka Itihas) इस प्रकार है: 2013 में आज ही के दिन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा था। 2001 में 1 जनवरी के दिन ही कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ था। 1996 में आज ही के दिन सिंगापुर एशिया का जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना था। 1995 में 1 जनवरी को ही विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया था। 1992 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान ने पहली बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों की अदला-बदली की थी। 1973 में 1 जनवरी को ही जनरल मानिक शॉ को फील्ड मार्शल बनाया गया था। 1972 में आज ही के दिन बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया था। 1971 में 1 जनवरी को ही टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया गया था। 1955 में आज ही के दिन भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया था। 1951 में 1 जनवरी को ही ब्रिटिश सेना ने मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर कब्जा किया था। 1949 में आज ही के दिन कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई थी। 1948 में 1 जनवरी के दिन ही इटली का संविधान अस्तित्व में आया था। 19...