1526 में आज ही के दिन काबुल के शासक बाबर और दिल्ली के सम्राट इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की लड़ाई हुई थी। इतिहास में इस घटना का उल्लेख तोपों के इस्तेमाल के लिए जाना जाता है। इस लड़ाई में बाबर ने तोपों का इस्तेमाल किया था और लोदी ने हाथियों की ताकत के दम पर जंग लड़ी, लेकिन बाबर की सेना कम होने के बावजूद लोदी की सेना पर भारी पड़ी और लोदी मारा गया।
21 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1739 आज ही के दिन स्पेन और ऑस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। सन 1782 में 21 अप्रैल के ही दिन बैंकाक शहर की स्थापना हुई थी।
Today History in Hindi | 21 April- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:
1654 में आज ही के दिन इंग्लैंड और स्वीडन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे।
1720 में 21 अप्रैल को बाजी राव प्रथम पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने थे।
1926 में इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
1938 में आज ही के दिन मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का पाकिस्तान के लाहौर में निधन हो गया था।
1941 में 21 अप्रैल को ही यूनान ने नाजी जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया था।
1945 में आज ही के दिन दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ की सेना ने जर्मनी के बर्लिन शहर के कुछ बाहरी इलाकों पर कब्जा कर लिया था।
1960 में आज ही के दिन ब्राजीलिया ब्राजील की राजधानी बनी थी।
1967 में यूनान में सैन्य तख्तापलट हुआ था।
1987 में श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम धमाके में करीब 100 अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
1996 में आज ही के दिन भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया था।
2001 में बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर भारत ने कड़ा विरोध कराया था।
2004 में आज ही के दिन बसरा में मिसाइल हमले में 68 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
2006 में 21 अप्रैल को नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की थी।
2007 में बेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने आज ही के दिन वनडे क्रिकेट से सन्यास ले लिया था।
21 अप्रैल का इतिहास (21 April Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1864 में आज ही के दिन प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक और इतिहासकार मैक्स वेबर का जन्म हुआ था।
1891 में 21 अप्रैल के दिन ही भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर और ओसबोर्न स्मिथ के बाद दूसरे गवर्नर जेम्स ब्रेड टेलर का जन्म हुआ था।
1924 में आज ही के दिन 1961 के ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सन्मानित भारत के पहले निशानेबाज कर्णी सिंह का जन्म हुआ था।
1926 में 21 अप्रैल के दिन ही 54 राष्ट्रों और राज्य क्षेत्रों की प्रमुख महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का जन्म हुआ था।
21 अप्रैल को हुए निधन (Today History in Hindi | 21 April)
1938 में आज ही के दिन सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा- लिखने वाले कवि मोहम्मद इकबाल का निधन हुआ था।
2013 में 21 अप्रैल के दिन ही आंकड़ें की बाजीगरी में मशीन को मात देने वाली शकुन्तला देवी का निधन हुआ था।
1910 में आज ही के दिन टॉम सायर और हकलबरी फिन जैसे जिंदादिल किरदारों के रचियता अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन का निधन हुआ था।
Comments
Post a Comment