आज का इतिहास – Today History in Hindi
4 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1906 में आज ही के दिन किंग जार्ज पंचम ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी थी। 1972 में 4 जनवरी के दिन ही नई दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॅजी एंड फारेंसिक साइंस का उद्घाटन हुआ था।
4 जनवरी का इतिहास (4 January Ka Itihas) इस प्रकार है:
2010 में आज ही के दिन भारत में स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के आदेश पर शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे किया गया था।
2009 में 4 जनवरी के दिन ही पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा था।
2008 में आज ही के दिन अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगाई थी।
2004 में 4 जनवरी के दिन भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जफर उल्ला खान जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता हुई थी।
1998 में आज ही के दिन बंग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इनकार किया था।
1972 में 4 जनवरी के दिन ही नई दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॅजी एंड फारेंसिक साइंस का उद्घाटन हुआ था।
1962 में आज ही के दिन अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली स्वचालित (मानवरहित) मेट्रो ट्रेन चली थी।
1951 में 4 जनवरी के दिन ही चीन के सुरक्षाबलों ने कोरियाई युद्ध के दौरान सियोल पर कब्जा किया था।
1948 में आज ही के दिन बर्मा (अब म्यांमार) ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
1932 में 4 जनवरी के दिन ही ब्रिटिश ईस्ट इंडीज के वायसराय विलिंगडन ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को गिरफ्तार किया था।
1906 में आज ही के दिन किंग जार्ज पंचम ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी थी।
1906 में 4 जनवरी के दिन ही दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को एक विकेट से हराकर अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल की थी।
4 जनवरी का इतिहास (4 January Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1887 में आज ही के दिन प्रसिद्ध साहित्यकार लोचन प्रसाद पाण्डेय का जन्म हुआ था।
1925 में 4 जनवरी के दिन हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का जन्म हुआ था।
1988 में आज ही के दिन भारतीय लेखक नाबिला जमशेद का जन्म हुआ था।
1965 में 4 जनवरी के दिन ही अभिनेता आदित्य पंचोली का जन्म हुआ था।
1931 में आज ही के दिन अभिनेत्री निरुपा रॉय का जन्म हुआ था।
1925 में 4 जनवरी के दिन ही कवि गोपाल दास नीरज का जन्म हुआ था।
1924 में आज ही के दिन धार्मिक विचारक सेबास्तियन कप्पेन का जन्म हुआ था।
1892 में 4 जनवरी के दिन ही भारत के एक अर्थशास्त्री जे.सी. कुमारप्पा का जन्म हुआ था।
1809 में आज ही के दिन नेत्रहीनों के लिए ब्रेल लिपि का आविष्कार करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति लुई ब्रेल का जन्म हुआ था।
1643 में 4 जनवरी के दिन ही मशहूर भौतिक विज्ञानी आइजक न्यूटन का जन्म हुआ था।
4 जनवरी को हुए निधन
2016 में आज ही के दिन भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश एस. एच. कपाड़िया का निधन हुआ था।
2006 में 4 जनवरी के दिन ही दुबई के शासक शेखमकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन हुआ था।
1994 में आज ही के दिन हिन्दी फिल्मों के मशहूर संगीतकार राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) का निधन हुआ था।
1905 में 4 जनवरी के दिन खड़ी बोली के प्रसिद्ध कवि अयोध्या प्रसाद खत्री का निधन हुआ था।
1931 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद अली का निधन हुआ था।
Comments
Post a Comment