आज का इतिहास – Today History in Hindi
5 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2014 में आज ही के दिन भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया था। 1850 में 5 जनवरी के दिन ही कैलिफोर्निया स्टॉक एक्सचेंज की शुरूआत हुई थी।
5 जनवरी का इतिहास (5 January Ka Itihas) इस प्रकार है:
2014 में आज ही के दिन भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया था।
2009 में 5 जनवरी के दिन ही नेशनल कांफेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के ये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
2008 में आज ही के दिन यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान में चुनाव पर्यवेक्षण अभियान पूर्णरूप से शुरू किया था।
2007 में 5 जनवरी के दिन ही तंजानिया की विदेश मंत्री आशा रोज मिगरो संयुक्त राष्ट्र की उपमहासचिव नियुक्त हुई थीं।
2006 में आज ही के दिन भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया था।
2000 में 5 जनवरी के दिन ही अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने ‘पेले’ को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया था।
1972 में आज ही के दिन बांग्लादेश के नेता शेख मुजीबुर रहमान को नजरबंद से आज़ाद कर दिया गया था।
1971 में 5 जनवरी के दिन ही पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेला गया था।
1970 में आज ही के दिन भारत में केन्द्रीय बिक्री कर अधिनियम अस्तित्व में आया था।
1952 में 5 जनवरी के दिन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल निर्वाचित होने के बाद अमेरिका के पहले आधिकारिक दौरे पर अमेरिका पहुंचे थे।
1914 में आज ही के दिन फोर्ड कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों का एक दिन का न्यूनतम वेतन तय किया था।
1905 में 5 जनवरी के दिन ही चार्ल्स पेरीन ने बृहस्पति ग्रह के सातवें उपग्रह इलारा के खोज की घोषणा की थी।
1900 में आज ही के दिन आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता जाॅन एडवर्ड रेडमोंड ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था।
1850 में 5 जनवरी के दिन ही कैलिफोर्निया स्टॉक एक्सचेंज की शुरूआत हुई थी।
1731 में आज ही के दिन मास्को शहर में पहली बार स्ट्रीट लाइट जलाई गई थी।
5 जनवरी का इतिहास (5 January Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1880 में 5 जनवरी के दिन ही भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार बारीन्द्र कुमार घोष का जन्म हुआ था।
1934 में 5 जनवरी के दिन ही भारतीय जनता पार्टी के नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्म हुआ था।
1941 में आज ही के दिन भारतीय खिलाड़ी मंसूर अली ख़ान पटौदी का जन्म हुआ था।
1955 में 5 जनवरी के दिन ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जन्म हुआ था।
1986 में आज ही के दिन भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्म हुआ था।
1967 में 5 जनवरी के दिन ही कवि, साहित्यकार अशोक कुमार शुक्ला का जन्म हुआ था।
1938 में आज ही के दिन स्पेन के राष्ट्रपति थे जॉन कार्लोस प्रथम का जन्म हुआ था।
1893 में आज ही के दिन भारतीय गुरु परमहंस योगानन्द जी का जन्म हुआ था।
5 जनवरी को हुए निधन
1890 में 5 जनवरी के दिन ही अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का निधन हुआ था।
1952 में आज ही के दिन ब्रिटिश राजनेता लॉर्ड लिनलिथगो का निधन हुआ था।
1982 में 5 जनवरी के दिन ही हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक सी. रामचन्द्र का निधन हुआ था।
1990 में आज ही के दिन भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा निर्माता रमेश बहल का निधन हुआ था।
Comments
Post a Comment