1815 में 17 अप्रैल के दिन इंडोनेशिया का तमबोरा ज्वालामुखी धमाके के साथ फट गया। इंडोनेशिया के सुमबवा द्वीप पर यह ज्वालामुखी काफी सालों से शांत था, लेकिन बाद में भयंकर विस्फोट हुआ और घटना में तकरीबन 1 लाख लोगों की मौत हो गई थी।
17 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि श्रीलंका के सबसे अच्छे क्रिकेटरों में पहचान बनाने वाले मुथैया मुरलीधरन का जन्म हुआ था और डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का निधन भी 17 अप्रैल को ही हुआ था।
17 अप्रैल के इतिहास (17 April Ka Itihas) से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:
1815 में आज ही के दिन इंडोनेशिया का तमबोरा ज्वालामुखी विस्फोट होने से 1 लाख लोगों से अधिक की मौत हो गई थी।
1895 में चीन और जापान के बीच शिमोनोसेकी का समझौता हुआ था।
1899 में कोलकाता को पनबिजली मिली थी।
1941 में सेकेंड वर्ल्ड वाॅर के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया था।
1946 में सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की थी।
1971 में मिस्र, लीबिया और सीरिया ने यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया था।
1975 में आज ही के दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन का निधन हुआ था।
1977 में आज ही के दिन स्वतंत्र पार्टी का जनता पार्टी में विलय हुआ था।
1982 में कनाडा ने संविधान अपनाया था।
1983 में आज ही के दिन एसएलवी-3 राकेट ने दूसरे रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की निकट कक्षा में स्थापित किया था।
1986 में नीदरलैंड और सिसली के बीच युद्ध की स्थिति खत्म करने की घोषणा करते हुए शांति बहाल हुई थी।
1993 में अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी जमीन पर वापस लौटा था।
2005 में आज ही के दिन साहित्यकार, उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे विष्णु कांत शास्त्री का निधन हुआ था।
2014 में आज ही के दिन प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार ग्रैबिएल मार्क़ेज का निधन हुआ था।
17 अप्रैल का इतिहास (17 April Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1947 में आज ही के दिन श्रीलंका के महानतम खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन का जन्म हुआ था।
1941 में 17 अप्रैल के दिन ही संत आसाराम बापू का जन्म हुआ था।
1961 में आज ही के दिन भारत के बिलियर्ड्स और स्नूकर गीत सेठी का जन्म हुआ था।
Comments
Post a Comment