महात्मा गांधी — पूरी जीवनी 1. जन्म और बचपन: पूरा नाम — मोहनदास करमचंद गांधी। जन्म: 2 अक्टूबर 1869, पोरबंदर (गुजरात) के एक व्यापारी परिवार में। पिता करमचंद गांधी पोरबंदर के दीवान थे, माता पुतलीबाई बहुत धार्मिक थीं। बचपन में बहुत शर्मीले थे। 13 साल में कस्तूरबा से विवाह हो गया। 2. लंदन में पढ़ाई — Barrister बने: 18 साल में लंदन गए — वकालत (Law) पढ़ने। वहां शाकाहारी बने, गीता पढ़ी। 1891 में भारत लौटे, लेकिन बॉम्बे में वकील के रूप में फेल हो गए। 3. दक्षिण अफ्रीका — जीवन बदलने वाली घटना — 7 जून 1893: एक कंपनी का केस लड़ने दक्षिण अफ्रीका गए। पीटरमैरिट्जबर्ग स्टेशन पर First Class का टिकट होने पर भी — "काले हो" कहकर उन्हें ट्रेन से फेंक दिया गया। पूरी रात ठंडे प्लेटफॉर्म पर बैठे रहे। उसी रात उन्होंने प्रण लिया — "अब अपमान नहीं सहूंगा, अन्याय के खिलाफ लडूंगा — सत्य और अहिंसा से!" वहीं से सत्याग्रह का जन्म हुआ। 21 साल दक्षिण अफ्रीका में रहे और भारतीयों के अधिकारों के लिए लड़े। 4. भारत वापसी — बापू बने — 1915: 1915 में भारत लौटे — गोपाल कृष्ण गोखले उन...
1. जन्म और बचपन:
पूरा नाम — मोहनदास करमचंद गांधी।
जन्म: 2 अक्टूबर 1869, पोरबंदर (गुजरात) के एक व्यापारी परिवार में। पिता करमचंद गांधी पोरबंदर के दीवान थे, माता पुतलीबाई बहुत धार्मिक थीं। बचपन में बहुत शर्मीले थे। 13 साल में कस्तूरबा से विवाह हो गया।
2. लंदन में पढ़ाई — Barrister बने:
18 साल में लंदन गए — वकालत (Law) पढ़ने। वहां शाकाहारी बने, गीता पढ़ी। 1891 में भारत लौटे, लेकिन बॉम्बे में वकील के रूप में फेल हो गए।
एक कंपनी का केस लड़ने दक्षिण अफ्रीका गए। पीटरमैरिट्जबर्ग स्टेशन पर First Class का टिकट होने पर भी — "काले हो" कहकर उन्हें ट्रेन से फेंक दिया गया। पूरी रात ठंडे प्लेटफॉर्म पर बैठे रहे।
उसी रात उन्होंने प्रण लिया — "अब अपमान नहीं सहूंगा, अन्याय के खिलाफ लडूंगा — सत्य और अहिंसा से!" वहीं से सत्याग्रह का जन्म हुआ। 21 साल दक्षिण अफ्रीका में रहे और भारतीयों के अधिकारों के लिए लड़े।
4. भारत वापसी — बापू बने — 1915:
1915 में भारत लौटे — गोपाल कृष्ण गोखले उनके गुरु बने। चंपारण (बिहार) में नील की खेती करने वाले किसानों के लिए पहला सत्याग्रह किया — अंग्रेज झुके!
A) असहयोग आंदोलन (1920) — अंग्रेजी कपड़े जलाए, स्कूल-सरकार छोड़ी।
B) दांडी मार्च / नमक सत्याग्रह (1930) — 12 मार्च 1930 को साबरमती आश्रम से 240 मील (384 किमी) 24 दिन पैदल चलकर दांडी समुद्र तट पर नमक बनाकर अंग्रेजों का नमक कानून तोड़ा। 60,000 लोग जेल गए।
C) भारत छोड़ो आंदोलन (1942) — "Do or Die — करो या मरो" का नारा दिया।
5. हथियार — सत्य, अहिंसा, चरखा:
• कहते थे — "आंख के बदले आंख से पूरी दुनिया अंधी हो जाएगी।"
• खुद चरखा चलाते, धोती पहनते, "अंग्रेजो भारत छोड़ो पर भारतीय संस्कृति अपनाओ।"
• रवींद्रनाथ टैगोर ने उन्हें महात्मा और सुभाष चंद्र बोस ने राष्ट्रपिता कहा।
6. अंतिम दिन:
15 अगस्त 1947 को आजादी मिली, लेकिन गांधी जी दुखी थे — देश बंट गया था, हिंदू-मुस्लिम दंगे हो रहे थे। दंगों को रोकने के लिए अनशन कर रहे थे।
30 जनवरी 1948 को दिल्ली के बिरला हाउस में प्रार्थना सभा में जाते समय नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी। आखिरी शब्द थे — "हे राम!"
उनकी समाधि राजघाट, दिल्ली में है।
7. अनमोल विचार :
• खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।
• कमजोर कभी माफ नहीं कर सकता, माफ करना ताकतवर की निशानी है।
Comments
Post a Comment