महात्मा गांधी — पूरी जीवनी 1. जन्म और बचपन: पूरा नाम — मोहनदास करमचंद गांधी। जन्म: 2 अक्टूबर 1869, पोरबंदर (गुजरात) के एक व्यापारी परिवार में। पिता करमचंद गांधी पोरबंदर के दीवान थे, माता पुतलीबाई बहुत धार्मिक थीं। बचपन में बहुत शर्मीले थे। 13 साल में कस्तूरबा से विवाह हो गया। 2. लंदन में पढ़ाई — Barrister बने: 18 साल में लंदन गए — वकालत (Law) पढ़ने। वहां शाकाहारी बने, गीता पढ़ी। 1891 में भारत लौटे, लेकिन बॉम्बे में वकील के रूप में फेल हो गए। 3. दक्षिण अफ्रीका — जीवन बदलने वाली घटना — 7 जून 1893: एक कंपनी का केस लड़ने दक्षिण अफ्रीका गए। पीटरमैरिट्जबर्ग स्टेशन पर First Class का टिकट होने पर भी — "काले हो" कहकर उन्हें ट्रेन से फेंक दिया गया। पूरी रात ठंडे प्लेटफॉर्म पर बैठे रहे। उसी रात उन्होंने प्रण लिया — "अब अपमान नहीं सहूंगा, अन्याय के खिलाफ लडूंगा — सत्य और अहिंसा से!" वहीं से सत्याग्रह का जन्म हुआ। 21 साल दक्षिण अफ्रीका में रहे और भारतीयों के अधिकारों के लिए लड़े। 4. भारत वापसी — बापू बने — 1915: 1915 में भारत लौटे — गोपाल कृष्ण गोखले उन...
- प्रधानमंत्री का कार्यक्रम:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में भारत मंडपम में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस पर 'मिशन मौसम' का शुभारंभ करेंगे ।
- UGC-NET परीक्षा:- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC-NET परीक्षा दिसंबर 2024 को स्थगित कर दी है, नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी ।
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना:- ओडिशा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने वाला 34वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया है ।
- नाग एमके-2 मिसाइल:- स्वदेश में विकसित तीसरी पीढ़ी की एंटी-टैंक फायर-एंड-फॉरगेट गाइडेड मिसाइल 'नाग एमके-2' का फील्ड मूल्यांकन राजस्थान के पोखरण फील्ड रेंज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है ।
- खुदरा मुद्रास्फीति:- देश में खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में घटकर चार महीने के निचले स्तर 5.22 प्रतिशत पर आ गई है ।
- हज समझौते 2025:- केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री तौफीक बिन फवजान अल-रबिया के साथ 'हज समझौते 2025' पर हस्ताक्षर किए हैं ।
- नवीकरणीय ऊर्जा:- भारत की कुल नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित क्षमता दिसंबर 2024 तक 209 गीगावाट से अधिक हो गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 15.84 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है ।
- डिजिटल प्रदर्शनी:- प्रयागराज में 13 जनवरी को सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा त्रिवेणी मार्ग पर आयोजित प्रदर्शनी परिसर में एक डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया है ।
Comments
Post a Comment