महात्मा गांधी — पूरी जीवनी 1. जन्म और बचपन: पूरा नाम — मोहनदास करमचंद गांधी। जन्म: 2 अक्टूबर 1869, पोरबंदर (गुजरात) के एक व्यापारी परिवार में। पिता करमचंद गांधी पोरबंदर के दीवान थे, माता पुतलीबाई बहुत धार्मिक थीं। बचपन में बहुत शर्मीले थे। 13 साल में कस्तूरबा से विवाह हो गया। 2. लंदन में पढ़ाई — Barrister बने: 18 साल में लंदन गए — वकालत (Law) पढ़ने। वहां शाकाहारी बने, गीता पढ़ी। 1891 में भारत लौटे, लेकिन बॉम्बे में वकील के रूप में फेल हो गए। 3. दक्षिण अफ्रीका — जीवन बदलने वाली घटना — 7 जून 1893: एक कंपनी का केस लड़ने दक्षिण अफ्रीका गए। पीटरमैरिट्जबर्ग स्टेशन पर First Class का टिकट होने पर भी — "काले हो" कहकर उन्हें ट्रेन से फेंक दिया गया। पूरी रात ठंडे प्लेटफॉर्म पर बैठे रहे। उसी रात उन्होंने प्रण लिया — "अब अपमान नहीं सहूंगा, अन्याय के खिलाफ लडूंगा — सत्य और अहिंसा से!" वहीं से सत्याग्रह का जन्म हुआ। 21 साल दक्षिण अफ्रीका में रहे और भारतीयों के अधिकारों के लिए लड़े। 4. भारत वापसी — बापू बने — 1915: 1915 में भारत लौटे — गोपाल कृष्ण गोखले उन...
21 February Importance Calendar of History in Hindi
* 21 फरवरी, इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए याद किया जाता है। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं:-
1. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस: 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
2. 1952 भाषा आंदोलन: 1952 में, बांग्लादेश (तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान) में अपनी मातृभाषा बांग्ला को मान्यता देने के लिए छात्रों ने एक आंदोलन किया था। इस आंदोलन में कई छात्रों की जान गई थी।
3. 1848 कम्युनिस्ट घोषणापत्र: 21 फरवरी 1848 को कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंगेल्स ने कम्युनिस्ट घोषणापत्र प्रकाशित किया था। इस घोषणापत्र ने आधुनिक समाजवादी और साम्यवादी आंदोलनों की नींव रखी थी।
4. 1965 मैल्कम एक्स की हत्या: अमेरिकी कार्यकर्ता, अश्वेत राष्ट्रवादी और इस्लामी नेता मैल्कम एक्स की 21 फरवरी 1965 को हत्या कर दी गई थी।
5.1613: माइकल रोमानोव रूस के जार बने और तभी से वहां रोमानोव वंश का शासन स्थापित हुआ।
6. 1795: डचों ने सीलोन, श्रीलंका अंग्रेजों को सौंप दिया।
7. 1959: नई दिल्ली में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की स्थापना हुई।
8. 1986: दक्षिण अफ्रीका सरकार ने जोहान्सबर्ग और डरबन अश्वेतों के लिए खोले।
* महत्वपूर्ण व्यक्तित्व: 21 फरवरी को कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों का जन्म या निधन भी हुआ है। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं:-
1. 1896: कवि, उपन्यासकार और कहानीकार सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म हुआ।
2. 1829: कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी रानी चेन्नम्मा का निधन हुआ।
3. 1991: भारतीय अभिनेत्री और गायिका नूतन का निधन हुआ।
Comments
Post a Comment