Grammar steps to improve your English skills. A. Step 1: Parts of Speech Parts of speech are the basic categories of words in a language, based on their grammatical function and meaning. The main parts of speech are: 1. Nouns (N): Words that refer to people, places, things, and ideas. * Examples: dog, city, happiness 2. Verbs (V): Words that express actions, events, or states of being. * Examples: run, jump, think 3. Adjectives (Adj): Words that modify or describe nouns or pronouns. * Examples: happy, big, blue 4. Adverbs (Adv): Words that modify or describe verbs, adjectives, or other adverbs. * Examples: quickly, very, well 5. Pronouns (Pron): Words that replace nouns in a sentence. * Examples: he, she, it, they 6. Prepositions (Prep): Words that show relationships between words or phrases. * Examples: in, on, under, with 7. Conjunctions (Conj): Words that connect words, phrases, or clauses. * Examples: and, but, or, so 8. Inte...
पहले के समय को देखें तो फिल्म या सीरियल सब ब्लैक एंड व्हाइट दिखते थे। दूरदर्शन चैनल पर चाहे क्रिकेट मैच हो या रविवार को आने वाली फिल्म, सभी का प्रसारण ब्लैक एंड व्हाइट में होता था, लेकिन 1982 में 25 अप्रैल को दूरदर्शन रंगीन हो गया और इतिहास के पन्नों में यह दिन दर्ज हो गया, क्योंकि यह बहुत बड़ा परिवर्तन माना जाता है।
25 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1953 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के दो वैज्ञानिकों जेम्स डी वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक ने डीएनए की संरचना की व्याख्या कर जीव विज्ञान की इस बुनियादी पहेली का जवाब खोज लिया कि जीव अपना वंश कैसे बढ़ाते हैं। इन दोनों वैज्ञानिकों को उनकी इस खोज के लिए 1962 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
आज का इतिहास – Today History in Hindi
25 अप्रैल का इतिहास (25 April Ka Itihas)
Today History in Hindi | 25 April- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:
1809 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
1867 में जापान की राजधानी टोक्यो में आज ही के दिन विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई थी।
1905 में आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में श्वेतों को मताधिकार मिला था।
1925 को 25 अप्रैल को ही पॉल वाेन हिंडनबर्ग जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गए थे।
1957 में आज ही के दिन सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार संचालित किया गया था।
1975 में सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
1982 में आज ही के दिन दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई थी।
1983 में जर्मन पत्रिका ‘स्टर्न’ ने हिटलर की विवादास्पद डायरी की पहली किस्त छापी थी।
1989 में इथियोपिया में दिमागी बुखार से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
2005 में जापान में हुई रेल दुर्घटना में 100 लोगों की जान चली गई थी।
2008 को आज ही के दिन बालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक आमिर खान को सिनेमा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया था।
2010 में भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर खरीदने की प्रक्रिया शुरू की थी।
2021 में आज ही के दिन पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्र का कोविड के कारण निधन हुआ था।
2021 में इराक में बगदाद के कोविड अस्पताल में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत हो गई थी।
Today History in Hindi| 26 April- भारत का 22वां राज्य बना था सिक्किम, जानें आज के दिन अन्य बड़ी घटनाएं
25 अप्रैल का इतिहास (25 April Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1969 में 25 अप्रैल के दिन ही भारत के प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ी आई. एम. विजयन का जन्म हुआ था।
1904 में आज ही के दिन साहित्यकार चन्द्रबली पाण्डेय का जन्म हुआ था।
1900 में 25 अप्रैल के दिन ही संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव ग्लेडविन जेब का जन्म हुआ था।
1977 में आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका के टेनिस खिलाड़ी जैफ कोएत्ज़ी का जन्म हुआ।
25 अप्रैल को हुए निधन (Today History in Hindi| 25 April)
2005 में आज ही के दिन भारतीय संत स्वामी रंगनाथनंदा का निधन हुआ था।
2000 में 25 अप्रैल के दिन ही भारतीय हिंदी फिल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक पण्डित मुखराम शर्मा का निधन हुआ था।
Comments
Post a Comment